27 Apr 2024, 08:36:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ पर विवादित बयान दिया है। राखी सावंत ने कहा है कि योगी जी सिर्फ हिंदुओ की जय नही चलेगी। आप होते कौन है मुसमानो से ये कहने वाले कि लोग गाय भैस न खाए। राखी ने योगी आदित्‍यनाथ की काबिलिय पर ही प्रश्‍न चिन्‍ह लगाते हुए पूछा है कि पता नही आपने कितनी गायो को चारा खिलाया कि आप सीएम बन गए जबकि आपके अंदर ऐसा कोई गुण तो है नही कि आप इस कुर्सी पर बैठ पाओ। उन्‍होने आगे कहा पता नही पीएम मोदी ने योगी में क्‍या देखा कि एक चरवाहे को सीएम बना दिया। ये बाते राखी सावंत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
 
राखी सावंत ने योगी आदित्यनाथ से आगे कहा कि यहां पर जो मुसलमान है वो भारतीय मुसलमान है अगर आप इन्हें भगा दोगे तो पाकिस्तान वाले भी उन्हे नही अपनाएंगे क्योंकि वो लोग इन्हें रेफ्यूजी मानते है। राखी सावंत ने योगी आदित्य नाथ को राजनीति में टिके रहने की अपनी सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको आने वाले 20 सालो तक कुर्सी पर बने रहना है तो मुसलमानो को भी साथ ले कर चलिए। सिर्फ हिंदुओं की जय-जय नहीं चलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »