27 Apr 2024, 10:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी दिल्ली का भोजन बेहद पसंद करती हैं। श्रीदेवी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मॉम' के अधिकांश दृश्यों की शूटिंग दिल्ली में की है। श्रीदेवी को दिल्ली का भोजन बेहद पसंद है और उन्हें यह शहर भी बेहद भाया।

श्रीदेवी ने बताया, "मैं दिल्ली में एक महीने तक रही। मुझे यह शहर बेहद पसंद आया। मैं हमेशा दिल्ली जाने का इंतजार करती हूं और इन सबसे बढ़कर मुझे यहां का भोजन बेहद पसंद है। यह बहुत ज्यादा 'समृद्ध' है।" गौरतलब है कि फिल्म 'मॉम' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »