26 Apr 2024, 06:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मॉम जिम में बहा रही है पसीना और तैमूर ले रहा है झूले के मजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 11:47AM | Updated Date: Jul 6 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चाहे मां बनने से पहले की बात करें या उसके बाद की, करीना कपूर खान हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रही हैं। पहले जहां बेहद खूबसूरती से अपने बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरने वाली करीना कपूर खान इन दिनों जिम में जी-तोड़ मेहनत कर पसीना बहा रही हैं। करीना की इसी मेहनत का परिणाम है कि प्रेग्‍नेंसी के सिर्फ 6 महीनों बाद ही करनी फिर से अपने पुराने शेप में आ गई हैं और काफी फिट दिख रही हैं। लेकिन जहां करीना जिम में कसरत कर रही हैं तो वहीं उनका बेटा नन्‍हा तैमूर अपनी नैनी (आया) के साथ झूला झूल रहा है। बुधवार को सुबह जहां करीना कपूर खान जिम में नजर आई तो वहीं तैमूर को उनके बंगले की बालकनी में झूले में झूलते हुए देखा गया।

झूले में तैमूर काफी मस्‍ती करते कैमरे में कैद हुए हैं, जबकि तैमूर के आसपास उसे संभालने वाले कुछ लोग नजर आ रहे हैं। शुरुआत में तैमूर का फोटो लेना फोटोग्राफरों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा था लेकिन बाद में खुद नैनी भी हंसते हुए नजर आई। तैमूर ने चैक शर्ट पहन रखी थी और उसके पैर में काला धागा बंधा नजर आ रहा है। यह तो कहना पड़ेगा कि मॉम करीना हमेशा अपनी ही तरह अपने बेटे को भी कैमरा-रेडी रखती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »