26 Apr 2024, 15:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म ' टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का आया दूसरा गाना 'बखेड़ा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 3:19PM | Updated Date: Jul 5 2017 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म का दूसरा गाना 'बखेड़ा' भी अब रिलीज़ कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने इस गाने को सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस गाने में केशव और जाया के रिश्तों को दिखाया गया है साथ ही गाने में प्यार को एक बहुत बड़ा बखेड़ा कहा गया है। सुखविंदर ने अपने निराले अंदाज में इसे गाया है। इस फिल्म की कहानी पुराने दौर की प्रथा खुले में शौच को रोकने और घर में टॉयलेट बनवाने पर आधारित है।
 
यह फिल्म 11अगस्त को रिलीज़ होगी। बता दे कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी इस फिल्म पर एक फिल्म मेकर ने कंटेट चोरी और कॉपीराइट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का गाना 'हंस मत पगली' राजस्थान की किसी फिल्म में चुराया गया है। फिल्म मेकर्स के साथ इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स को भी ये नोटिस भिजवाया गया है। पहले फिल्म पर सीन्स चुराने का आरोप लगाया जा चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »