26 Apr 2024, 23:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मॉम' में श्रीदेवी की बेटी है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस फीस जानकर दंग रह जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 10:06PM | Updated Date: Jul 4 2017 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीदेवी की अगली फिल्म मॉम शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रीदेवी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली की मां के रोल में नजर आएंगी। 'मॉम' एक ड्रामा फिल्म है जिसमें एक सौतेली मां का अपनी 18 साल की बेटी के साथ रिलेशन को दिखाया गया है। लेकिन कहानी काफी दिलचस्प लग रही है।यहां फिल्म की नहीं बल्कि सिर्फ सजल की बात करेंगे। 
 
बता दें कि सजल पाकिस्तान की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मानें तो सजल हर एपिसोड का 2.5 लाख रूपए लेती हैं। यूं तो फिल्म में सजल श्रीदेवी की 18 साल की बेटी का किरदार निभा रही है। लेकिन असल में वो 23 साल की हैं। हम आपको सजल के बारे में कुछ बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  सजल की असल मां अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी मां की मौत कैंसर से हुई थी। सजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यदि वो एक्ट्रेस नहीं होती तो पॉलीटीशियन होती। सजल ने अपना एक्टिंग करियर 2009 में टीवी शो 'नादानियां' में एक छोटा सा रोल निभाकर की थी। इसके अलावा उन्होंने 2016 में आई फिल्म 'जिंदगी कितनी हसीन है' में भी अभिनय किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »