27 Apr 2024, 10:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू सिल्वर स्क्रीन पर ऋषि कपूर की बहू का किरदार निभाती नजर आयेंगी। तापसी पन्नू एक फिल्म में ऋषि कपूर की बहू की भूमिका में नजर आयेगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव करने जा रहे हैं जिसमें प्रतीक बब्बर ऋषि कपूर के बेटे के किरदार में होगें और तापसी पन्नू उनकी भाभी का किरदार निभाएंगी। फिल्म नक्सल और आतंकवाद से जुडे मुद्दे पर आधारित है।

फिल्म में तापसी पन्नू अपने परिवार के लिए हक की लडाई लड़ते नजर आएंगी। तापसी पन्नू इन दिनों मुंबई में साजिद नाडियाडवाला की जुड़वा-2 की शूंटिग कर रही हैं। इसमें वरुण धवन और तापसी पन्नू के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »