27 Apr 2024, 06:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फिटनेस का मंत्रा है 'योग': देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 11:46AM | Updated Date: Jun 21 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8

मुंबई। विश्व योग दिवस के मौके पर जहां एक तरफ पूरी दुनिया योग के महत्व को जानने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए योग दिवस मना रही हैं, वहीं दुसरी तरफ कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने योग के माध्यम से ना सिर्फ अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाया है बल्कि करोड़ो लोगो के दिलो में अपनी खूबसूरती के कारण राज भी कर रही हैं। पूरे विश्व में जहां साल में एक दिन योग दिवस के रुप में मनाया जाता हैं, वही कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके दिन की शुरुआत ही योग के साथ होती हैं।

कौन नहीं चाहता कि हम भी सितारों की तरह फिट और आकर्षक दिखे। तो आइए एक नजर डालते है इन सिलेब्स पर।

शिल्पा शेट्टी

इस सूचि में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम शीर्ष स्थान पर हैं। योग के माध्यम से उन्होंने अपने फिगर को जिस तरह मेटेंन कर रखा है, वह वाकई दुसरो के लिए एक इंसपिरेशन हैं। योग को लेकर उनका लगाव इस कद्र है कि उन्होंने योग करने के साथ साथ दुसरो को भी योग सिखाने का बीड़ा उठाया है, उन्होंने योग पर आधारित कई सीड़ी पेश की हैं, जो घर बैठे आपको योग सिखाने में मददगार होगीं।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा बसु को योग से बेहद लगाव हैं। बता दें कि बिपाशा बसु भी शिल्पा शेट्टी की तरह अपनी फिटनेस डीवीडी लॉन्च कर चुकी हैं। उन्हें अक्सर अपने पति के साथ जिम के बाहर स्पॉट भी किया जा चुका हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में उनके वर्कआउट में योगा करना शामिल हैं।   

मलाइका अरोड़ा खान

मलाइका अरोड़ा खान अपने सेक्सी फिगर के चलते बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल की जाती हैं, जिन्होंने उम्र के 43 वे पड़ाव पर भी स्वंय को 23 साल की युवा बना रखा हैं। एक हद तक उनके सेक्सी फीगर का श्रेय भी योगा को ही जाता हैं। बता दें कि मलाइका ने मां बनने के बाद योगा के सहारे ही अपना वजन कम किया था। 

करीना कपूर 

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे क्यूट बेबी तैमूर अली खान की मां अपने फिटनेस वर्कआउट को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं। बता दें कि करीना ने भी मां बनने के बाद अपने वजन को कम करने के लिए योग का ही सहारा लिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट की कई तस्वीरें वायरल भी होती हैं। जिनमे वे अक्सर जिम में पसीना बहाते हुऐ या फिर योग करते हुए। 

दीपिका पादुकोण

हॉलीवुड में अपने अभिनय पारी की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण भी अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह लेती हैं। बता दें कि उनकी खूबसूरती का राज है योगा। बताया जाता हैं कि दीपिका ने योगा को तब स्वीकारा था जब वह डिप्रेशन से गुजर रही थी, योग ही था जिसने उनको अवसाद से निकलने में मदद की थी।

लारा दत्ता 

अभिनेत्री लारा दत्ता ने भी मां बनने के दौरान फिट रहने के लिए योग का सहारा लिया हैं। अक्सर उनकी योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं।

हर तरह का किरदार निभाना चाहती हैं ऋचा चड्ढा 

इलियाना डिक्रूज

अपनी आने वाली फिल्म बादशाहो में एक अलग अवतार में दिखाई देने वाली इलियाना भी योग से अछूती नहीं हैं। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए वह डेली योग करती हैं। 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड में कम उम्र में ही अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली आलिया भट्ट भी अपनी बॉडी को लेकर बेहद कॉन्शियस हैं। आलिया फिट रहने के लिए रोज वर्कआउट और योगा करना पसंद करती हैं। अक्सर उनके वर्कआउट और योग करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »