27 Apr 2024, 07:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुपम के एक ट्वीट से छिन सकती है विराट से कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2017 3:38PM | Updated Date: Jun 19 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्‍तान के हाथों मिली करारी हार से भारतीय समर्थकों ने नराजगी जताई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने भी भारत की हार पर ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विराट को कप्‍तानी छोड़ देना चाहिए। 
 
एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि अनुपम जी आज मूड खराब है, दूध मांगोगे तब भी चीर देंगे। अनुपम जी ने कहा कि बहुत ड्राफ़्ट बनाए मैंने इस ट्वीट के। स्मार्ट बातें लिखने की कोशिश की। पर सच ये है कि हम मैच हार गए। बुरा तो लग रहा है। चलो अगली बार सही।
 
बता दें कि पहले टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्‍लेबाजी करने आई पाकिस्‍तानी टीम ने ठोस शुरूआत की। 50 ओवर में पाकिस्‍तान ने भारत को 339 रनों का लक्ष्‍य दिया। जवाब में भारत की तरफ से कोई भी खिलाड़ी सम्मानजनक प्रदर्शन नहीं कर पाया। गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक ने  खराब प्रदर्शन किया। भारतीय टीम 30.3 ओवर में 180 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में पाकिस्‍तान ने भारत को 180 से हराया। हार के बाद भारतीय समर्थकों में काफी नराजगी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »