27 Apr 2024, 06:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इंडिया वर्सज पाकिस्तान मैच के दौरान रविवार को यह ट्रेलर रेड चिलीज के ऑफिशियल यू-ट्यूब पेज पर जारी किया गया। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इसका वीडियो साझा किया है। फिल्म में शाहरुख खान जैरी जबकि अनुष्का शर्मा सेजल का किरदार निभा रही हैं। इस मिनी ट्रेलर में शाहरुख खान खोद को कैरेक्टरलेस और चीप बताते दिख रहे हैं।

वीडियो में शाहरुख अनुष्का शर्मा से कहते हैं,  'मेरा कैरेक्टर खराब है मैडम.. लड़कियों के मामले में कैरेक्टर सही नहीं है मेरा.. मैं लड़कियों को गंदी नजर से देखता हूं..चीप हूं।' शाहरुख की बातों को सुन अनुष्का कहती हैं, 'मुझे डराने के लिए यह सब कह रहे है।' वीडियो में शाहरुख लड़कीबाज की इमेज में नजर आ रहे हैं। जबकि अनुष्का पर गुजराती लहजे बेहद सूट कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »