27 Apr 2024, 07:15:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अक्षय कुमार की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का नया पोस्टर शनिवार को रिलीज किया गया। इस पोस्टर को अक्षय ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। पोस्टर में अक्षय दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं जोकि अपनी की धुन में नाच रहा है। उनके गले में 10-10 के नोटों की माला है और बाकी बराती उन पर पैसे न्यौछावर किए जा रहे हैं। अक्षय का यह अवतार मध्य वर्ग में सजाए जाने वाले दूल्हे जैसा है। पोस्टर के साथ एक मैसेज लिखा हुआ भी नजर आ रहा है, टॉयलेट नहीं तो दुल्हन नहीं। पोस्टर रिलीज के साथ अक्षय ने ट्रेलर की डेट का भी दर्शकों के लिए खुलासा किया है।  फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ को नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »