26 Apr 2024, 15:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो क्या दीपिका के नए पड़ोसी बनने के लिए तैयार हैं रणवीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 10:48AM | Updated Date: Jun 10 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशन की खबरों से तो सब वाकिफ ही हैं, अब खबर है कि रणवीर, दीपिका के पड़ोसी बनने के लिए तैयार हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने यह कदम दीपिका के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए उठाया है।

रिपोर्ट के अनुसार रणवीर भी प्लश रेसिडेंशियल कॉम्पलेक्स में शिफ्ट हो रहे हैं जहां पिछले कुछ सालों से दीपिका रह रही हैं। दीपिका के लिए अपने जज्बात जाहिर करने लिए रणवीर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। बता दें कि दोनों ने पब्लिक तौर पर कभी अपने रिश्ते की बात को स्वीकार नहीं किया है। 
 
दीपिका ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी को किस करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन दिया था- खेल में मजे करो लड़कों #championsleague। जिसपर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा था- Missing ya और इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »