27 Apr 2024, 08:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोदी को दिक्कत होती तो वह प्रियंका से खुद बोल देते : सनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 10:43AM | Updated Date: Jun 3 2017 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का समर्थन किया है। बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका को उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया था। 

गुरूवार को शाकाहार से संबंधित अभियान पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स में सनी ने कहा, मुझे लगता है कि हमने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए एक बहुत ही समझदार व्यक्ति को चुना है। वह बहुत ही समझदार, बुद्धिमान और मुखर हैं। अगर उन्हें इससे (प्रियंका की छोटी ड्रेस) से दिक्कत होती तो वह प्रियंका से बोलते। लेकिन उन्होंने ऎसा नहीं किया।

सनी ने कहा कि वह मानती हैं कि पहनावे से लोगों को आंकना गलत है। सनी ने कहा,मुझे पता है कि प्रियंका समाज को वापस लौटाती हैं। मुझे पता है कि वह लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करती हैं। इसलिए प्रियंका को उनके काम से आंकना चाहिए, उनके कपडों से नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »