26 Apr 2024, 14:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अचानक बिगड़ी कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 10:29AM | Updated Date: Jun 2 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा की मानसिक परेशानी अब शरीर पर आ गई है। बुधवार शाम को उन्हें अचानक अस्पताल ले जाना पड़ा जहां इस कॉमेडियन को भर्ती कर लिया गया है। जब कपिल अपने शो की शूटिंग कर रहे थे तब अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पता लगा कि उनका ब्लड प्रेशर घट-बढ़ रहा है। कपिल मुंबई के अंधेरी इलाके के अस्पताल में दाखिल हैं। जब कपिल की तबीयत खराब हुई तब वे परेश रावल के साथ शूट कर रहे थे। परेश अपनी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ के प्रमोशन के लिए शो पर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »