27 Apr 2024, 06:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग के दौरान फिल्‍म के सेट पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचे शाहरूख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2017 12:22PM | Updated Date: May 31 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों 'आनंद एल राय' की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया जिसमें शाहरूख खान बाल-बाल बच गए। हुआ यूं कि जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी वहां की छत का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। हालांकि शाहरुख खान को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में दो क्रू मेंबर्स घायल हो गए जिन्‍हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एक सीढ़ी अस्थाई छत पर आ गिरी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। शूटिंग को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रोजेक्ट का नाम 'केटरीना मेरा नाम' बताया जा रहा है। 
 
गौरतलब है कि‍ डायरेक्टर आनंद एल राय और शाहरूख खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में शाहरूख के साथ अनुष्का शर्मा और केटरीना कैफ भी हैं। इससे पहले तीनों यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में साथ नजर आए थे। वहीं अनुष्का शर्मा के साथ शाहरूख की यह चौथी फिल्‍म होगी। इससे पहले ये 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान' और 'ए दिल है मुश्किल' में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा इम्तीबयाज अली की नई फिल्म 'द रिंग' में भी ये दोनों साथ नजर  आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »