27 Apr 2024, 00:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता के साथ सगाई कर सकती हैं सोनम, जल्द होगी घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 11:08AM | Updated Date: May 11 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के जीवन का ये सबसे खूबसूरत दिन हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुशियां आई हैं। अभी हाल ही में सोनम को नीरजा के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है, जिसके बाद से सोनम और उनका परिवार काफी खुश है। इसके साथ ही सोनम को लेकर एक और नई खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम की जल्द ही सगाई होने वाली है। 

हालांकि इस बारे में अभी तक ना तो सोनम और ना आनंद ने कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि सगाई की ऑफिशयल अनाउंसमेंट जल्द की जा सकती है।
 
बता दें कि सोनम और आनंद को कई बार साथ देखा गया है, साथ ही आनंद अब सोनम के परिवार के साथ भी गेट टुगैदर करते दिखते हैं। अभी हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार के दौरान भी आनंद, सोनम के साथ मौजूद थे। सोनम की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »