26 Apr 2024, 14:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं वास्तविक जीवन में बहुत बिंदास हूं : श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2017 12:10PM | Updated Date: May 10 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी स्टाईल और फैशनेबल अंदाज में दिखने के लिए श्रद्धा कपूर जानी जाती है, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि वास्तविक जीवन में ऐसा दिखना उनके लिए अत्यंत कष्टप्रद है।  

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘‘हॉफ गर्लफ्रेंड’’ में श्रद्धा दिल्ली की एक उच्च वर्ग की लड़की रिया सोमानी की भूमिका निभा रही है। उनके अनुसार ये केवल एक भूमिका है और वह वास्तविक जीवन में इससे अलग बिंदास है। अभिनेत्री ने एक समारोह में संवाददाताओं को बताया ‘‘मैं वास्तविक जीवन में बिंदास हूं, लेकिन यहां मुझे केवल इस भूमिका में दिखना है। मोहित ने भी अक्सर मुझे ट्रैक पेंट और चप्पल में ही देखा है।’’  उन्होंने बताया ‘‘ये हम दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण था। उसने मुझे रिया की बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, जहां से वह आती है। मैंने ये उसी बॉडी लैंग्वेज में दिखाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे देखकर पसंद करेंगे।’’  
 
फिल्म ‘‘बागी’’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह सहजता से अपनी भूमिका में प्यार से जुड़ जाती है और छोटी चीजों में भी खुशी पा सकती है। ‘‘जब मैं बालों और मेकअप के लिए जाती हूं तो बैचेन हो जाती हूं। इस संबध में मैं रिया से जुड़ जाती हूं क्योंकि वह भी सादगी में खुशी पाती है।’’  ‘‘पहले मुझे बारिश में भीगना पसंद था। मैं एेसी बहुत सारी छोटी बातें जानती हूं। ये छोटी चीजें मुझे वास्तविक जीवन में बहुत खुशी देती है।’’  चेतन भगत की पुस्तक पर आधारित यह फिल्म आगामी 19 मई को रिलीज होने वाली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »