27 Apr 2024, 06:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विवादित वीडियो पर काजोल ने दी सफाई, कहा- गाय का नहीं भैंस का मीट था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 10:28AM | Updated Date: May 2 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें बीफ के साथ देखा गया था, लेकिन काजोल ने विवादित वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि वह मीट भैंस का था।
 
काजोल ने ट्विटर पर लिखा, वह भैंस का मीट था, जो पूरी तरह कानूनी रूप से उपलब्ध है। गलतफहमी की वजह से लोगों की धार्मिक भावना आहत हो सकती है। इसी वजह से लोगों को यह सफाई दे रही हूं। मैं किसी की भावना को चोट नहीं पहुंचाना चाहती हूं।
 
सोमवार को काजोल ने ट्वीट किया, 'एक दोस्‍त के घर लंच का मेरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया कि टेबल पर एक बीफ की डिश थी। वह 'मिसकम्‍यूनिकेशन' था। जो दिखाया गया था वह भैंस का मीट था जो भारत में कानूनी रूप से उपलब्‍ध है। 
 
मैं यह स्‍प‍ष्‍टीकरण इसलिए दे रही हूं क्‍योंकि यह एक संवेदनशील मामला है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, जो मैं नहीं करना चाहती।' बता दें कि काजोल रविवार को मुंबई में अपने दोस्‍त रेयान स्‍टीफन के यहां थीं जहां से उन्‍होंने यह वीडियो पोस्‍ट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »