26 Apr 2024, 15:51:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। क्रिकेट के मैदान में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के बाद बॉलीवुड में भी अपनी एक नई पारी खेलने वाले हैं।
 
मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की कहानी पर आधारित एक फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। धोनी ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और वे इसे प्रोड्यूस कर सकते हैं।
 
यह अभी साफ नहीं है कि करण इसे को-प्रोड्यूस करेंगे या नहीं लेकिन रोहित, वरुण को लेकर इसे डायरेक्ट करेंगे। वैसे तो धोनी के जीवन पर आधारित ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ मूवी पहले बॉलीवुड में आ चुकी है, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर धोनी की यह बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी।
 
धोनी खुद भी एक खिलाड़ी है और खिलाड़ियों पर बनी फिल्म पर वह बहुत रूचि लेते हैं। खबर तो यह भी है कि, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद वरुण को मेजर ध्यान चंद की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया गया गया है।
 
जिसमें वे लेजेंड्री हॉकी प्लेयर ध्यानचंद का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें, ध्यानचंद को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 से ज्यादा गोल करने के लिए जाना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »