26 Apr 2024, 18:22:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

16 साल बाद अलग हुए फरहान-अधुना, कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 12:16PM | Updated Date: Apr 25 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भबानी लगभग 16 सालों की शादी के बाद अब अलग हो चुके हैं। नवंबर 2016 में उन्होंने कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी डाली थी। जिसे बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस सोमवार मंजूर कर लिया है। अब फरहान- अधुना आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं।
 
फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं जो तलाक के बाद अपनी मां अधुना के साथ ही रहेंगी लेकिन फरहान उनसे कभी भी मिल सकते हैं। दोनों ने अपने अलगाव के समय ही ये बातें साफ कर दी थीं कि वे अलग जरूर हो रहे हैं लेकिन इससे उनके बच्चों की परवरिश पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
 
अपको बता दें कि फरहान- अधुना की तलाक की वजह कहीं ना कहीं श्रद्धा को बताया जा रहा है। लेकिन बता दें, श्रद्धा कपूर ने हमेशा इन अफवाहों से इंकार किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »