26 Apr 2024, 13:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'एस्ट्रोनॉट' बनकर अब स्पेस में जाने की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 10:36AM | Updated Date: Apr 25 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही दर्शक उन्हें स्क्रिन पर एक बार फिर से देखेंगे। रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के बाद देसी गर्ल भारत लौट आई हैं। ‘जय गंगाजल’ के बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने पहली भारतीय अंतरिक्षयात्री महिला कल्पना चावला की बायोपिक के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म में वे कल्पना चावला के किरदार में नजर आएंगी।
 
इस प्रोजेक्ट से बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाली प्रिया मिश्रा कुछ समय से एक्ट्रेस की टीम के साथ बातचीत कर रही थीं। प्रिया ने बताया कि मैं इस पर पिछले सात सालों से काम कर रही हूं।
 
एक नया प्रोडक्शन बैनर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेगा। फिल्म निर्माता चावला के पैरेंट्स के भी टच में है और उनसे इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है।
 
मिश्रा ने कहा, मैंने आखिरी बार एक टीवी चैनल की क्रिएटिविटी को देखा था। 2011 के बाद फिल्म निर्माण पढ़ने के लिए उसे छोड़ दिया। यह उन दो स्क्रिप्ट में से एक है जिन्हें मैंने लिखा है। वहीं एक सूत्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। नई प्रोडक्शन कंपनी गेटवे इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »