27 Apr 2024, 06:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं अपने पैसों को तीन हिस्सों में बांट देती हूं : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 10:05AM | Updated Date: Apr 22 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका इस समय ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्हें अच्छी खासी रकम फीस के तौर पर मिलती है। ‘ए’ लिस्टर होने की वजह से उन्हें काफी पैसा मिलता है, लेकिन पीसी को अपने पैसे मैनेज करने के लिए जाना जाता है।
 
हाल ही में प्रियंका ने अपने फाइनेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि, मैं अपने पैसों को तीन हिस्सों में बांट देती हूं। जैसे- मुझे कितने की सेविंग करनी है, कितना खर्च करना है और कितना दान देना है। जब प्रियंका से पूछा गया कि उनका बेस्ट इनवेस्टमेंट क्या है तो उन्होंने कहा गोवा और मुंबई में जमीन होना।
 
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की मार्केट किस तरह से पीसी को ट्रीट करती है इसपर उन्होंने कहा, खुद को टैक्स के बारे में, अप्रवासी कानून और अंतरराष्ट्रीय कानून के बारे में शिक्षित करना। मैं कहां रहती हूं और किसी देश में कितने समय तक रह सकती हूं। यह किस तरह से मेरे वीजा पर असर डालेगा। बहुत से तरीके हैं जो गलत हो सकते हैं।
 
प्रियंका को कारों से बहुत प्यार है। लेकिन जब उनसे अचानक किसी कार को खरीदने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, दस सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद साल 2013 में मेरी मां ने जोर दिया कि मुझे नई गाड़ी लेनी चाहिए। मैंने उन्हें पिक किया, हमने साथ में डिनर किया और उसके बाद हम रॉल्स रॉयस डीलर के यहां गए और एक नई कस्टम कार खरीद ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »