27 Apr 2024, 03:23:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्टर ऋषि कपूर को बृहन मुंबई महानगर निगम(बीएमसी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएमसी ने ये नोटिस ऋषि कपूर के पाली हिल स्थित कृष्णा राज बंगले में बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने के लिए जारी किया है।
 
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। बिल्डिंग बनाने में पेड़ के कारण परेशानी होने के चलते उन्हें अनुमति दी गई थी।
 
हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छटनी नहीं की गई बल्कि इसे काट दिया गया।
 
बीएमसी का दावा ही कि पेड़ की टहनियों की छटनी को लेकर दी गई परमिशन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पेड़ की कई मजबूत शाखाओं और हिस्सों को काटा गया, जिसके चलते ये नोटिस भेजकर ऋषि कपूर और कंट्रैक्टर से जवाब मांगा गया है।
 
अभिनेता को कल नोटिस जारी किया गया। उन्हें यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र (शहरी इलाके) पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण कानून और अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 155 के तहत मामला दर्ज कराने के लिए बीएमसी एक पुलिस शिकायत दर्ज कराएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »