27 Apr 2024, 08:22:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पैसे के लिए ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 10:38AM | Updated Date: Apr 20 2017 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी सिंगिग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली के रहने वाले आयुष्मान आज एक सक्सेसफुल बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं।
 
लेकिन हाल में आयुष्मान के बारे में एक चौकाने वाली बात सामने आई हैं। पाणी दा रंग, मिट्टी दी खुशबू,  साड्डी गली आजा और मेरा मन कहने लगा जैसे सुपरहिट गाने देने वाले आयुष्मान कभी ट्रेनों में गाया करते थे। 
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ड के मुताबिक आयुष्मान ने अपनी जिंदगी के बारे में एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे।
आयुष्मान ने बताया है कि जब वह कॉलेज में पढ़ते थे तो वह दिल्ली से मुब्ंई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में गाने गाते थे। आयुष्मान ने बताया कि, वह ' ट्रेनों में गाते थे और पैसे इक्क्ठा करते थे। आयुष्मान ने बताया कि कैसे वह ट्रेनों में गाया करते थे। 
 
विक्की डोनर एक्टर ने बताया कि 'दिल्ली में मैं 'पश्चिम एक्सप्रेस' नाम की एक ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ चढ़ता थे फिर हम सभी डिब्बों में जा जाकर गाना गाते थे। ट्रेनों में लोग हमें पैसे भी देते थे जिससे हमारा गोवा ट्रिप हो जाता था।' अपनी आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदू के प्रमोशन में आयुष्मान ने खुद को एक 'ट्रेन सिंगर' कहा।
 
आयुष्मान ने बताया कि 'कॉलेज के दिनों में मैं ज्यादातर थिएटर, लाइव शो और नुक्क्ड़ नाटकों में जाया करता था। इसलिए लड़कियों के पीछे भागने का मेरे पास टाइम ही नहीं होता था।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »