26 Apr 2024, 23:22:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने ‘बिइंग इन टच’ नाम का ऐप लॉन्च कर अपने फैंस को बड़ा ही जोरदार तोहफा दिया था। ऐसे में अब शाहरुख खान भी सलमान की राह चल पड़े हैं। शाहरुख खान भी अब अपने फैंस से सीधे संपर्क में रहने के लिए इस महीने की अंतिम तारीख तक एक ऐप लॉन्च करने वाले हैं। शाहरुख के ऐप पर काम भी चालू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, शाहरुख अपनी बहुत सी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते है, जो कि अब इस ऐप के जरिए होगी। जहां तक हमारी जानकारी है इस महीने की 22 तारीख तक ऐप लॉन्च हो जाएगा। शाहरुख आजकल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 60वें फिल्म फेस्टिवल के ग्रैंड इवेंट में शामिल होने पहुंचे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »