27 Apr 2024, 09:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

1000 करोड़ के बजट से बनेगी यह फिल्म, 2020 में होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 10:16AM | Updated Date: Apr 18 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। यूएई में रहने वाले एक भारतीय व्यापारी भारत की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर ‘द महाभारत’ निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रूपये का निवेश करेगा। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एडमैन और विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं।
 
फिल्म बना रहे धारावाहिक व्यापारी और अरबपति बी आर शेट्टी के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया है, ‘यह फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी, हिन्दी, मलायालम, कन्नड़, तमिल और तेलगु एवं प्रमुख विदेशी भाषाओं में बनायी जाएगी।’इस फिल्म में अकादमी पुरस्कार विजेताओं सहित विश्व सिनेमा की कुछ महान हस्तियां भी शामिल होंगी। फिल्म में भारतीय सिनेमा के साथ साथ हॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
 
इसे बॉलीवुड और हॉलीवुड को टारगेट कर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में देश के नामी कलाकारों के साथ हॉलीवुड के अवॉर्ड विनर एक्टर्स भी नजर आएंगे। स्टार कास्ट का जिम्मा दुनिया के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर को मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »