27 Apr 2024, 01:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपिल शर्मा के शो में मोटापे पर कमेंट को लेकर भड़कीं सोनाक्षी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 11:37AM | Updated Date: Apr 17 2017 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई‍ दिल्‍ली। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर इस हफ्ते सिनेमा घरों में रिलीज होनी है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। सोनाक्षी इसी सिलसिले में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो” में भी पहुंची। शो में पहुंची सोनाक्षी ने अपनी गर्लफ्रेंड के मोटापे का मजाक बना रहे एक प्रशंसक को जमकर लताड़ लगा दी। दरअसल सोनाक्षी भी फिल्मों में आने से पहेल काफी मोटी मानी जाती थी। अपने वजन को लेकर सोनाक्षी की कई बार आलोचना भी की गई है। मोटापे के ऊपर चर्चा के दौरान उनका एक प्रशंसक अपनी गर्लफ्रेंड के बढ़े हुए वजन को लेकर मजाक बना रहा था। इसके बाद उसने सोनाक्षी से तुलना करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर और कमेंट किए तो सोनाक्षी भड़क गई। सोनाक्षी ने नेशनल चैनल पर इस मुद्दे पर  खुल कर अपनी बात रखी।

शो में एक दर्शक ने अपने गर्लफ्रेंड को मोटी कहा था सोनाक्षी ने कहा कि आज घर जाकर ना बड़े पिटने वाले हो तुम। पिछले दिनों फेयर क्रीम के पीछे चल रहे विवाद के बाद अब लग रहा मोटापे को लेकर भी एक तरह का नया सोशल कैंपेन शुरु हो रहा है। जिस तरह से शो में मौजूद लोगों ने बढ़ते वजन पर खुल कर अपनी बात रखी इससे तो ऐसा ही लग रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »