27 Apr 2024, 10:44:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चित्रकारी में हाथ आजमा रही हैं और अपने इस शौक को वह काफी गंभीरता से भी ले रही है। प्रियंका इससे पहले गायिकी में भी अपने आपको साबित कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस नई प्रतिभा से जुड़ी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।

    
उन्होंने लिखा, ‘‘रविवार की शरारत... चित्रकारी सिखाने के लिए यासमीन और मिशेल तुम्हारा शुक्रिया। प्रियंका से पहले बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और सोनाक्षी सिन्हा भी चित्र कला में अपना जौहर दिखा चुके हैं। वहीं प्रियंका इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज की तैयारियों में भी व्यस्त हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »