27 Apr 2024, 06:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्मकार फरहान अख्तर इन दिनों भोजपुरी फिल्म देख रहे हैं। फिल्मकार निखिल आडवाणी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' बना रहे हैं। फिल्म में फरहान की मुख्य भूमिका होगी।
 
फिल्म में फरहान का किरदार एक उभरता हुआ भोजपुरी गायक दिखाया गया है, जो भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी का जबरदस्त प्रशंसक है। हालात के चलते यह जेल पहुंच जाता है, जहां वह दूसरे कैदियों के साथ मिलकर अपना बैंड बनाता है।
 
फरहान अपने किरदार को रील लाइफ में रियल दिखाने का हुनर अच्छी तरह जानते हैं। फरहान इन दिनों भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के प्रशंसक बन रहे हैं और लगातार उनकी फिल्में देख रहे हैं।
 
फरहान 'लखनऊ सेंट्रल' में संघर्षरत भोजपुरी गायक का किरदार निभा रहे हैं जो मनोज तिवारी के बहुत बड़े प्रशसंक है। अपने इस किरदार को और वास्तविक बनाने के लिए फरहान मनोज तिवारी की फिल्में और कई भोजपुरी फिल्मों को देख रहे हैं जिससे वह भोजपुरी भाषा और उनका स्टाइल सीख रहे हैं।
 
फरहान सप्ताह भर में भोजपुरी फिल्में, बांके बिहारी एमएलए , धमाल कयला राजा, हमार देवदास और ससुरा बड़ा पइसावाला देख चुके हैं। फिल्म में रवि किशन और मनोज तिवारी कैमियो कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »