27 Apr 2024, 03:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ के साथ खत्म होगा रिगल का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 12:42PM | Updated Date: Mar 31 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राज कपूर की क्लासिक फिल्में ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ दिल्ली के जाने-माने थिएटर रिगल में दिखाई जाएगी और यह दोनों फिल्में इस थिएटर में दिखाई जाने वाली आखिरी फिल्में होंगी। इस थिएटर का आखिरी शो 31 मार्च को दिखाया जाएगा। लगभग आठ दशक तक लोगों का मनोरंजन करने वाले इस थिएटर के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद होने वाले हैं।
 
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित इस थिएटर को आर्कि टेक्ट वाल्टर साइकेस ने डिजाइन किया था और यह साल 1932 से चालू हो गया। इस थिएटर के मालिक विशाल चौधरी ने कहा कि, ढ़ेर सारे फैंस ने यह निवेदन किया कि उन्हें कपूर साहब की फिल्म दिखाई जाए इसलिए यह फिल्म दिखाने का फैसला किया गया।
 
विशाल कहते हैं कि फैंस चाहते थे कि इस थिएटर को राज कपूर की फिल्मों के साथ बंद किया जाए तो उनकी रिक्वेस्ट के बाद हमने आखिरी दिन ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ को दिखाना का फैसला किया। विशाल ने बताया कि रीगल के साथ पृथ्वीराज कपूर और उनके बेटे राज कपूर की कई यादें जुड़ी हुई हैं और इस थिएटर से उनका गहरा नाता रहा है।
 
पृथ्वीराज जी अपने सभी नाटकों को रीगल थिएटर में करते थे और राज कपूर ने यहां अपनी सभी फिल्मों का प्रीमियर करने का आश्वासन दिया था। उन्हें थिएटर से बहुत लगाव था और नरगिस कई बार उनके साथ यहां आया करती थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »