27 Apr 2024, 00:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन का कहना है कि फिल्म जुड़वा 2 में सलमान खान का रोल खास होगा। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बना रहे हैं। 
 
जुड़वा में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जुड़वा 2 में वरूण धवन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरूण के अपोजिट तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नौंडीस का चयन किया गया है। सलमान खान फिल्म में संभवत: वे दोहरी भूमिका भी निभा सकते हैं।
 
वरुण ने बताया कि यह उनका रोल छोटा लेकिन बेहद खास होगा। इसके लिए काफी मेहनत की जा रही है। सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे। निश्चित रूप से उनके फैंस की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »