26 Apr 2024, 05:33:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

700 करोड़ बजट की इस 'महाभारत' में अमिताभ करेंगे ये खास किरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 1:32PM | Updated Date: Mar 29 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी मेगा बजट फिल्म महाभारत पर बनेगी। खास बात ये रहेगी कि इस फिल्म में भीष्म पितामह के किरदार में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। अभी तक बॉलीवुड में किसी भी फिल्म का बजट इतना बड़ा नहीं रहा।
 
मशहूर एड फिल्ममेकर एनए श्रीकुमार मेनन महाभारत पर फिल्म 'Randamoozham' बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अमिताभ से भीष्म के रोल के लिए बात की है। अभी तक भीष्म पितामह का सबसे दमदार रोल बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में मुकेश खन्ना के नाम था। लोगों के जेहन में आज भी भीष्म के रूप में मुकेेश खन्ना की दमदार आवाज गूंजती है। 
 
ये फिल्म ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेता लेखक एमटी वासुदेवन नायर के नॉवल पर आधारित है। मेनन का कहना है कि अब तक लोगों ने महाभारत को कृष्ण और पांडवों के नजरिए से देखा और समझा है लेकिन ये फिल्म भीष्म पितामह के नजरिए बनाई गई है। 
 
ग़ौरतलब है कि इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म में मलयालम एक्टर मोहनलाल भीम के किरदार के लिए फाइनल किए जा चुके हैं। फ़िल्म में विभिन्न भाषाओं के कलाकारों को कास्ट किया जा रहा है। 'Randamoozham' 1984 लिखा गया था, जिसमें भीष्म के नज़रिए से महाभारत को पेश किया गया है।
 
700-800 करोड़ के मेगा बजट से बन रही फ़िल्म के दो भाग होंगे। फ़िल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में शूट की जाएगी, जबकि सभी भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में इसे डब किया जाएगा। फ़िल्म की शूटिंग 2018 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि 2019 के अंत या 2020 की शुरुआत में रिलीज़ होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »