27 Apr 2024, 02:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलती : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 11:52AM | Updated Date: Mar 29 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार और दोस्तों के लिये समय निकालना नही भूलती हैं। प्रियंका ने कहा कि वह निजी और पेशेवर जिंदगी में दोहरा जीवन जीते हुए संतुलन बैठा लेती हैं।

प्रियंका ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हमेशा संतुलन बनाए रखने में मुश्किल होती है, लेकिन जिस काम को आप महत्वपूर्ण मानते हैं उसे आपको करना होता है। मैं कड़ी मेहनत करती हूं, लेकिन उदाहरण के तौर पर मुझे जब खुद के लिए, परिवार या दोस्तों के लिए समय निकालना होता है, मैं समय निकालूंगी।

मैं अपनी प्राथमिकताओं को समझती हूं और मेरी टीम भी समझती है, इसलिए जब भी मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है तो मैं करूंगी। मैं उससे जुड़े का प्रयास भी करूंगी.. काम में मशरूफ हो जाना आसान है।' प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »