27 Apr 2024, 01:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ड्रग्स केस में ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 12:13PM | Updated Date: Mar 28 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी के खिलाफ ठाणे की जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
 
गौरतलब है कि विक्की गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ माफिया है और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी उनकी सहयोगी। जानकारी के मुताबिक इस वक्त ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी दोनों ही देश से बाहर हैं।
 
जिला न्यायाधीश एचएम पटवर्धन ने सोमवार को ममता और विक्की के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। पिछले साल महाराष्ट्र के सोलापुर में दोनों को एवोन लाइफसाइंस में छापे के दौरान दो हजार करोड़ रुपये के तकरीबन 18.5 टन एफेड्रिन के साथ पकड़ा गया था। 
 
इस मामले में पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पकड़े जाने के बाद अभिनेत्री के वकीलों ने उनका एक रिकॉर्ड किया बयान पेश किया था। इस वीडियो में ममता ने खुद को इस मामले में बेगुनाह बताया था।
 
गौरतलब है कि इस वक्त अभिनेत्री केन्या के मोंबासा में रहती हैं। विडियो में ममता ने कहा था, वह भारतीय संविधान का बहुत ज्यादा सम्मान करती हैं पर उनको ठाणे पुलिस और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं।
 
उन्होंने खुद को एक योगिनी बताते हुए कहा कि वह पिछले 20 साल से अध्यात्म की दुनिया में रमी हुई हैं। वह बिल्कुल निर्दोष हैं और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप से बहुत दुखी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »