27 Apr 2024, 03:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाहुबली 2' के नए पोस्टर में देखें प्रभास का ये दमदार अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 12:08PM | Updated Date: Mar 27 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर एक ओर जहां रिकॉर्ड बना रहा है वही बाहुबली 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन लोग देख चुके हैं। अब इससे अंदाजा लगया जा सकता है की दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को कितना पसंद किया। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
फिल्म के दूसरे पोस्टर की बात करे तो, यह पोस्टर बाहुबली नाम के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया। फिल्म के इस पोस्टर को मेकर्स द्वारा 26 मार्च की सुबह रिलीज किया गया है। 
 
इस पोस्टर में प्रभास जंग के मैदान में नजर आ रहे हैं। प्रभास ने इस फोटो में जहां शरीर के ऊपरी भाग पर युद्ध की पोशाक पहनी हुई है, वहीं नीचे एक हरे रंग की धोती पहनी हुई है।
 
प्रभाष के अलावा बाहुबली 2 में राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और सत्यराज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को एसएस राजमौली ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »