26 Apr 2024, 10:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान सिल्वर  स्क्रीन पर निमरत कौर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान की पिछली फिल्म 'रंगून' थी जो बाक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शक  करने में असफल रही। अब वह निखिल आडवानी की फिल्म 'बाजार' में बतौर मुख्य  भूमिका में नजर आएंगे। 
 
इस फिल्म के लिए सबसे पहले निखिल ने ऋतिक रोशन और  अक्षय कुमार को 'अप्रोच'किया था। लेकिन बात नहीं बन पाई। उसके बाद निखिल  ऑफर लेकर सैफ के पास गए और वह इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए। फिल्म  की शूटिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है।
 
इस फिल्म के जरिये विनोद मेहरा के बेटे रोहन भी अपना डेब्यू कर रहे  हैं। इस फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। सैफ इस फिल्म में एक बड़ें हीरो की भूमिका में नजर आएंगे वही रोहन भी इस फिल्म में  मुख्य भूमिका में होंगे।
 
सैफ और रोहन के अपोजिट निमरत कौर और दंगल  गर्ल फातिमा सना शेख के होने की बात सामने आई। निखिल ने दंगल में फातिमा  के अभिनय को काफी पसंद किया और उन्हें लगता है कि फातिमा थ्रिलर फिल्म  में भी कमाल की लगेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »