26 Apr 2024, 08:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पैडमैन पर ट्विंकल खन्ना बोली- लेडीज, पीरियड्स पर शर्म ना करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 6:43PM | Updated Date: Mar 22 2017 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक्ट्रेस से लेखक बनी ट्विंकल खन्ना अब एक प्रोड्यूसर बन गईं हैं। उन्हें अपने कमाल के सेंस के ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। फिल्म पैडमैन उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। जिसमें उनके पति अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगे। 

ट्विंकल ने कहा कि वो ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गौरान्वित महसूस कर रही हैं जो पीरियड्स जैसे शर्म वाले मामले के बारे में जागरुकता फैलाने का काम करेगा। फिल्म अरुणाचलम मुरुगानाथम से प्रेरित है। जिन्होंने सस्ती और गांव की महिलाओं के पहुंच में आने वाली सैनिटरी नैपकिन बनाने में सफलता हासिल की। इसकी शूटिंग पिछले हफ्ते इंदौर में हुई।
 
ट्विंकल ने कहा कि यह बेहतरीन प्रोजेक्ट है। यह उस मामले पर जागरुकता फैलाएगा जिसके बारे में शर्म महसूस की जाती है और बात करने से बचा जाता है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। इस फिल्म को आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »