26 Apr 2024, 14:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए, सलमान ने क्‍यों कहा था कि ऐश के पिता थे उनके ब्रेकअप की वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 11:39AM | Updated Date: Mar 22 2017 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्‍म अमिनेत्री ऐश्‍वर्या अपने पिता के निधन के बाद सदमे में हैं। ऐश के पिता के अंतिम संस्‍कार में जहां एक ओर बॉलीवुड के कई लोग शामिल हुए वहीं सलमान इसमें पीछे रहे।इन दिनों 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इसकी वजह और भी है। बताया जाता है कि सलमान और ऐश की लव स्टोरी के दी एंड की वजह उनके पापा थे। 
 
बता दें कि ऐश्‍वर्या और सलमान के ब्रेकअप के बाद 2002 में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर इल्‍जाम लगाए थे जिसके बाद सलमान ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि ऐश्‍वर्या के पापा की वजह से आज हम दोनों अलग है। एश्‍वर्या के मम्‍मी पापा को सलमान खान पसंद नहीं थे।
 
उनके ब्रेकअप की वजह थी एक बदतमीजी जो सलमान ने ऐश के पिता से की थी। ये बात सलमान ने मानी भी की उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। 
 
सलमान खान ने इस इंटरव्यू में माना था कि ऐश के साथ रिश्ता उन्होंने अपनी बेवकूफी की वजह से खरा‍ब किया है। ऐश के लिए वह बोले थे - जिस तरह मैं अपने मां-बाप की बेइज्जती बर्दाशत नहीं करूंगा, उसी तरह ऐश्वर्या भी ऐसा कभी नहीं चाहेंगी।
 
फिर ऐसा कौन-सा पिता होगा जो अपनी बेटी को ऐसे लड़के के साथ जाने की इजाजत देगा। हमारे बीच में कभी हिंदू-मुस्लिम वाली दीवार नहीं खड़ी हुई लेकिन हर काम में जल्दबाजी वाली मेरी नेचर के चलते मैंने उनको खो दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »