26 Apr 2024, 14:15:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्म ‘मातृ’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 21 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। पोस्टर में सिर्फ रवीना का चेहरा नजर आ रहा है जिस पर कई भाषाओं में अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इस फिल्म को ‘अ वेडनेस्डे’ के प्रोड्यूसर्स बना रहा हैं। अश्तर सैयद निर्देशित इस फिल्म की कहानी माइकल पेलिको ने लिखी है।
 
रवीना आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में नजर आईं थीं। 41 साल की अभिनेत्री ने 1991 में बॉलीवुड करियर की शरुआत की थी। एक वक्त में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं रवीना कहती हैं कि ‘‘हिंदी सिनेमा में महिलाओं को दिखाने की प्रवृत्ति बदली है।’’
 
उन्होंने हाल ही में दिए एक बयान में कहा, ‘‘1990 का दशक हिंदी सिनेमा में कई बदलाव लेकर आया। तब तक भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों ने महिलाओं के बदलती भूमिका को दिखाना शुरू कर दिया था। उन्हीं में से एक ‘शूल’ थी।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »