26 Apr 2024, 14:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडेः अल्का याग्निक के ये गानें करते हैं दिलों पर राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 8:12PM | Updated Date: Mar 20 2017 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्‍लेबैक सिंगर अलका याग्निक आज 51वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा में लगातार दो दशकों तक राज करने वाली अलका की गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अलका याज्ञनिक का जन्म कोलकाता में हुआ। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अलका के घर का माहौल संगीतमय था। मां शुभा याज्ञनिक शास्त्रीय गायिका थी। हिंदी सिनेमा में एक ऐसा भी दौर था जब फीमेल सिंगर्स के नाम पर सिर्फ अलका याज्ञनिक का नाम लिया जाता था। 

 
दिलचस्‍प बातें...
1. अलका याग्निक ने मात्र 6 साल की छोटी से उम्र से ही ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था। अल्‍का 10 साल की उम्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपनी मां के साथ मुंबई आ गई थी।
2. अलका की आवाज से प्रख्यात फिल्मकार व अभिनेता राजकपूर इतने प्रभावित हुए कि उन्‍होंने अलका को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास ऑडिशन के लिए भेजा। 
3. अलका के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 1979 में पायल की झंकार से हुई। हालांकि पहली बार उनके आवाज को 'लावारिस' (1981) फिल्म के एक गाने के लिए सराहा गया। 
4. पहली फिल्म के लगभग आठ साल बाद अल्का याज्ञनिक को 'तेजाब' (1988) के माधुरी दीक्षित पर फिल्माए उनके गीत 'एक दो तीन' से एक बड़ी पहचान मिली। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद अलका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
5. अलका ने ज्यादातर गाने उदित नारायण और कुमार सानू के साथ गाये हैं। वो भारत के पांचवीं सबसे ज्यादा गाना गाने वाले प्लैबेक सिंगर हैं. उन्होंने 1,114 फिल्मों के लिए 2,482 गाने गाये हैं। 
6. अलका की पर्सनल लाईफ की बात करें तो उन्‍होंने साल 1989 में नीरज कुमार से शादी की थी। फिलहाल उनके कोई बच्‍चे नहीं है।
7. दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकीं अलका याग्निक दर्जनों भाषाओं में गीत गा चुकी हैं। उन्‍होंने हिंदी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में कई हिट गाने दिये हैं।
8. साल 1993 की फिल्‍म 'खलनायक' में उनके गाये गीत 'चोली के पीछे क्‍या है...' पर खूब बवाल मचा था। उस दौरान लगभग 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गाने के खिलाफ आंदोलन चलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। 
9. बॉलीवुड के इतिहास में अलका ने कई सुपरहिट गाने दिये हैं। जिनमें 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैयां यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', 'तुझे याद ने मेरी आई', 'दिल लगा लिया', 'कुछ कुछ होता है', 'चांद छुपा बादल', 'ऐ मेरे हमसफर' जैसे कई गाने शामिल है। 
 
टॉप गाने
1) मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है... (लावारिस- 1981)
2) टिप-टिप बरसा पानी... (मोहरा- 1994)
3) चुरा के दिल मेरा... (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी- 1994)
4) परदेसी-परदेसी.... (राजा हिंदुस्तानी- 1996)
5) तुझे याद न मेरी आई... (कुछ-कुछ होता है- 1998)
6) चांद छुपा बादल में... (हम दिल दे चुके सनम- 1999)
7) दिलबर दिलबर... (सिर्फ तुम- 1999)
8) बोले चुड़ियां, बोले कंगना... (कभी खुशी कभी गम- 2001)
9) तुमसे मिलना बातें करना.... (तेरे नाम- 2003)
10) अगर तुम साथ हो... (तमाशा- 2015)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »