27 Apr 2024, 06:32:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनका जीवन खुशियों से भरा हुआ है और वह किसी के प्यार की तलाश में नहीं हैं।
 
एक साक्षात्कार में 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि जीवन में प्यार स्वाभाविकता से आता है। प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं प्यार की तलाश में नहीं हूं। मैं इसमें भरोसा नहीं करती।
 
मेरा जीवन अब तक तमाम निर्बाध क्षणों से सजा हुआ है, इसलिए मेरा मानना है कि जब चीजें अच्छी हैं तो उसमें पेंच क्यों किया जाए?’’ यहां तक कि प्रियंका खुद को खूबसूरत भी नहीं मानतीं।
 
किशोरावस्था में उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश कराया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। प्रियंका के प्यार और शादी को लेकर बॉलीवुड में खूब चर्चा चल रही है।
 
उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी कहा कि वह उनकी शादी करवाना चाहती हैं। प्रियंका को बच्चे काफी पसंद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मैं बड़ों की तुलना मैं उनका साथ अधिक पसंद करती हूं।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »