26 Apr 2024, 09:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव अपनी खास अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार अब अपनी आनेवाली फिल्म ‘ट्रैप्ड’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
 
अपनी हर भूमिका के लिए राजकुमार बेहद मेहनत करते हैं लेकिन ‘ट्रैप्ड’ के लिए उन्होंने जी जान लगा दी है। अब तक जो कुछ नहीं किया था वो सब उन्होंने ‘ट्रैप्ड’ के लिए किया है।
 
‘ट्रैप्ड’ के लिए राजकुमार ने अपने जिस्म तक को कमजोर बना दिया है। राजकुमार राव की ‘ट्रैप्ड’ का नया लुक सामने आया है। जिसमें वे एक बिल्डिंग की विंडो के पास शर्ट पहने खड़े नजर आ रहे हैं।
 
उनकी दाढ़ी मूंछे बढ़ी हुई हैं। शारीर से वो बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। एक आदमी कई दिनों तक भूखा रहता है तो जैसे उसका हुलिया बन जाता है, ठीक उसी तरह राजकुमार लग रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »