26 Apr 2024, 16:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हैदराबाद। बॉलीवुड की 'कंट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपने अजीब बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। मौका चाहे कोई भी हो राखी सुर्खियों में आने का मौका तलाश ही लेती हैं। रंगों के त्योहार होली पर राखी ने ऐसी बात कही, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस साल होली पर राखी सावंत का कुछ अलग ही रूप देखने को मिला। वह पीले रंग के बालों में होली खेलती नजर आईं। होली सेलेब्रेशन पर राखी ने अपने बचपन की बातें बताई। यहां उन्होंने कुछ ऐसी बात शेयर की जिससे सुनकर सभी चकित रह गए।
 
नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया, 'हम लोग तब चॉल में रहा करते थे। बचपन में गुब्बारों से होली खेला करते थे। मगर जब गुब्बारे भी नहीं मिलते तो हम इसकी जगह कंडोम का इस्तेमाल करते थे। उस दौरान मैं कंडोम के बारे में कुछ-कुछ समझती थी।'
 
चौंकाने वाली बात तो यह थी कि जब वह इससे होली खेलती थी तब उनको कुछ-कुछ इसके बारे में पता भी था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »