26 Apr 2024, 21:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परदेश में प्रियंका चोपड़ा ने जिमी फैलन के साथ मनाई होली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 10:13AM | Updated Date: Mar 15 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पर होली का खुमार इस कदर चढ़ा की परदेश में जाकर उन्होंने अमेरिकी शो ‘द टुनाइट’ पर जमकर होली खेली।
 
प्रियंका होली के दिन यानि मार्च 13 को प्रियंका ‘द टुनाइट शो’ के एपिसोड में शामिल हुईं ताकि होस्ट जिमी फैलन के साथ होली के रंग बिखेर सकें। उन्होंने अपनी इस विदेशी होली की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
 
इन फोटोज में ये साफ साफ नजर आ रहा है कि, प्रियंका ने परदेश में खूब होली का लुत्फ उठाया और जमकर रंगों के साथ खेली हैं। बता दें, शो के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के अपने घर पर होली की पार्टी दी थी। होली की यह फोटो शेयर करते हुए पीसी ने लिखा मेरे घर में मौजूद व्हाइट आज रंगीन हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »