26 Apr 2024, 07:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जाने-माने फिल्मकार करण जौहर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कलंक’ सुपर सितारों को लेकर बना सकते हैं। करण जौहर काफी समय से फिल्म ‘कलंक’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
 
यह फिल्म उनके दिल के सबसे करीब थी। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन पर थी जो करण जौहर के पिता यश जौहर ने लिखी थी। फिल्म पहले आमिर को आॅफर की गई पर उन्होंने इसमें काफी बदलाव की मांग की।
 
इसके बाद करण जौहर ने फिल्म की कमान अभिषेक वर्मन को सौंप दी और इसके लिए अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साइन किए जाने की भी खबर थी लेकिन बात नहीं बन सकी।
 
चर्चा है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, रणबीर कपूर ,दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का चयन किया जा सकता है। अब देखना है कि करण जौहर का ये प्रोजेक्ट शुरू होता है या नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »