26 Apr 2024, 12:58:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Women Day पर विद्या बालन ने किया ऐलान, माई बॉडी... माई रूल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 1:58PM | Updated Date: Mar 7 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विमेंस डे के मौके पर विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ का जोरदार पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म के पोस्टर में लिखा है, 'माई बॉडी, माई हाउस, माई कंट्री, माई रूल्स।'
 
पोस्टर में विद्या काफी बोल्ड अंदाड में नजर आ रही हैं। विद्या अपने हाथ में हुक्का पकड़े हुई हैं। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। विद्या की फिल्म का ये पोस्टर महिलाओं के हक की बात करते हुए दिख रहा है। फिल्म के पोस्टर से ही पता चल रहा है कि फिल्म में महिलाओं के फ्रीडम पर बात की जाएगी। 
 
'बेगम जान’ साल 2015 में आई बंगाली फ़िल्म ‘राजकाहिनी'  की कहानी पर आधारित है। फिल्म बंटवारे के समय के इर्द-गिर्द रची गई है। फिल्म में विद्या के साथ ही 10 और अभिनेत्री नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »