27 Apr 2024, 05:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लड़कियों के पीरियड्स के बारे में एक्टर वरुण धवन ने कही ऐसी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 4:11PM | Updated Date: Mar 6 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने उन लड़कियों के लिए आवाज बुलंद की है जिन्हें महज उनके पीरियड्स (मासिक धर्म) के चलते स्कूल छोड़ने को मजबूर किया जाता है।
 
दरअसल, वरुण ने स्कूल गर्ल्स को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि पीरियड्स की वजह से किसी भी लड़की को स्कूल जाने से नहीं रोकना चाहिए।
 
सिर्फ इतना ही नहीं वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए ये भी बताया कि भारत में हर 5 में से एक लड़की को पीरियड्स की वजह से स्कूल जाने से रोका जाता है। उन्होंने लिखा, लड़कियों को फिर से स्कूल भेजने में मदद करें। मैंने तो अपना काम कर दिया अब आपकी बारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »