27 Apr 2024, 08:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘लिपस्टिक अंडर माय’ बुरखा को मिला ‘ऑडियंस अवॉर्ड’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 11:31AM | Updated Date: Mar 2 2017 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव की जिस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया, उस फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ ने ‘ग्लासगो फिल्म महोत्सव 2017’ में आॅडियंस अवॉर्ड जीता है।
 
निर्देशक ने कहा कि यह अवॉर्ड मिलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने सोमवार को श्रीवास्तव को यह अवार्ड प्रदान किया। इस फिल्म के निर्माता प्रकाश झा हैं।
 
फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और रत्ना पाठक के अभिनय से सजी यह फिल्म छोटे कस्बे में रहने वाली विभिन्न उम्र की चार महिलाओं की कहानी है, जो अपने-अपने तरीके से खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं।
 
भारत की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को 23 फरवरी को उत्तेजक दृश्यों और अपशब्दों का इस्तेमाल होने का आरोप लगाते हुए प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »