26 Apr 2024, 08:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। खबरों की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता अब टूटने के आखिरी पड़ाव पर है। अक्सर हमेशा साथ दिखने वाला यह कपल अब दुनिया के सामने अकेले- अकेले ही अपीयरेंस दे रहा है।
 
दीपिका ने हाल ही में आॅस्कर की प्री पार्टी को अटेंड किया लेकिन इस खबर पर रणवीर सिंह ने अब तक कुछ नहीं बोला है। हर बार सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के लिए उन्होंने उनकी इस बड़ी जीत के दो शब्द तक नहीं लिखे।
 
इतना ही नहीं ‘ट्रिपल एक्स’ के सुपरहिट होने के बाद भी रणवीर सिंह ने दीपिका की तारीफ तक नहीं की। यही नहीं बल्कि हाल ही में दीपिका एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उनसे उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, इसपर दीपिका कुछ भी कहने से साफ बचती दिखाई दीं।
 
उन्होंने कह दिया कि ‘आप जो सुनना चाहें मैं वही बोल दूंगी।’’ हाल ही में शाहिद कपूर के बर्थडे पार्टी में दोनों साथ पहुंचे थे लेकिन उन्हें एक साथ देख पाना मुश्किल था।
 
साथ ही दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया कि उनके लिए इस वक़्त काम सबसे ज्यादा जरूरी है ना कि रोमांस। उन्होंने कहा कि आज जो भी चीजें मुझे पसंद आती हैं उनमे रोमांस सबसे अंत में आता है लेकिन ऐसा नहीं है कि प्यार के लिए मेरी जिंदगी में अहमियत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »