27 Apr 2024, 01:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कहानी पसंद नहीं आई तो करण को साफ ना बोल दूंगा : वरूण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 2:20PM | Updated Date: Mar 1 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह फिल्म की कहानी पसंद आने पर ही करण जौहर के साथ काम करेंगे।
वरुण ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण की फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से की थी।
 
इसके बाद वरुण ने करण की कुछ अन्य फिल्मों में काम किया है। वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्माण भी करण जौहर ने किया है।
 
वरुण ने कहा,  'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को बनाने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगा है। हमने किसी भी चीज के लिए समझौता नहीं किया। हम दोनों कैरियर में मजबूत स्थिति में हैं।
 
हम कोई भी फिल्‍म सिर्फ करने के लिए नहीं करेंगे, चाहे जो इसे बना रहा हो। करण के साथ हमारे संबंध मधुर है। यदि हमें कुछ पसंद नहीं होगा तो हम मना कर देंगे। उन्होंने वह विकल्प खुला रखा है। लेकिन करण हमें कभी ऐसा कुछ आॅफर नहीं करेंगे जो बहुत अच्छा ना हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »