27 Apr 2024, 05:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के बाद सोनू सूद करेंगे मराठी फिल्मों में एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 1:50PM | Updated Date: Mar 1 2017 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘सुल्तान’ सलमान खान के नक़्शे कदम पर चलते हुए सोनू सूद भी अब मराठी सिनेमा में एंट्री ले रहे हैं। मराठी फिल्मों की लोकप्रियता तेजी से फैलने लगी है।
 
बॉलीवुड के बड़े स्टार मराठी सिनेमा में दिलचस्पी दिखाते जा रहे हैं। अब इसी लिस्ट में सोनू सूद का नाम भी शामिल हो गया है। सोनू सूद जल्द ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए एक मराठी फिल्म का निर्माण करने वाले हैं और साथ ही उसमें काम भी करेंगे।
 
सोनू ने बताया कि, कुछ साल पहले सोनू को एक मराठी फिल्म आॅफर हुई थी लेकिन तब वो इसके लिए तैयार न थे क्योंकि उनकी मराठी कच्ची थी। सोनू के मुताबिक वो मराठी अच्छी तरह सीख कर मराठी फिल्मों की दुनिया में कूदना चाहते थे।
 
आगे उन्होंने कहा महाराष्ट्र ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब वो फिल्म बना कर यहां की धरती को कुछ वापस करना चाहते हैं। सोनू ने बताया कि उनकी स्क्रिप्ट इस समय लिखी जा रही है। ये सामाजिक संदेश देने वाली एक फिल्म होगी और वो इस साल फिल्म की शुरुआत कर देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »